मेक्सिको में फुटबालर की हत्या
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मेक्सिको सिटी में गुरुवार रात एदेमीर मेजा की हत्या कर दी गई। मेजा यहां के फुटबाल क्लब प्यूमा मोरेलोस की ओर से बतौर डिफेंडर खेलते थे।
पुलिस का कहना है कि मेजा की कार का पीछा कर रहे हमलावरों की ने उन्हें गोली मारी। तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
मेक्सिको सिटी में इस साल किसी फुटबाल को गोली मारे जाने ने से जुड़ा यह दूसरा मामला है। इससे पहले जनवरी में फुटबालार सल्वाडोर काबानास को एक बार में गोली मार दी गई थी, हालांकि उनको बचा लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications