कृष्णा करेंगे जी-15 में भारत का नेतृत्व
तेहरान 17-18 मई को विकासशील देशों के जी-15 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। यह एक ऐसा मंच है, जिसमें फिलहाल एशिया, अफ्रीका और लातिन अमेरिका के फिलहाल 18 राष्ट्र शामिल हैं।
भारत और ईरान के अलावा जी-15 में अर्जेटीना, ब्राजील, चिली, पेरू, वेनेजुएला, जमैका, मेक्सिको, अल्जीरिया, मिस्र, केन्या, नाईजीरिया, सेनेगल, जिम्बाब्वे, इंडोनेशिया, मलेशिया और श्रीलंका शामिल हैं।
कृष्णा, ईरानी विदेश मंत्री मनुचेहर मोत्तकी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। मोत्तकी की शिक्षा-दीक्षा बेंगलुरू में हुई है और कृष्णा का उनके साथ निजी संबंध है।
दोनों नेता प्रस्तावित ईरान-पाकिस्तान-भारत पाइपलाइन परियोजना पर भी चर्चा करेंगे। ईरान और पाकिस्तान ने इस समझौते को करीब दो माह पूर्व पूरा कर लिया था जबकि भारत अब भी परियोजना की सुरक्षा और मूल्य निर्धारण सभी मुद्दे हल नहीं कर पाया है।
सूत्रों ने कहा कि दोनों नेता अब जब मिलेंगे इस मसले पर नए सिरे से चर्चा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications