स्थानांतरण अधिकार उमर के पास, कांग्रेस नाराज
कांग्रेसी मंत्रियों के करीबी सूत्रों के अनुसार कांग्रेसी नेताओं ने समझा जाता है कि अब्दुल्ला से इस मुद्दे पर अपनी नाखुशी जाहिर कर दी है।
कांग्रेस के एक मंत्री ने आईएएनएस से कहा, "विकेंद्रीकरण के इस युग में सत्ता का इस तरह केंद्रीकरण राज्य प्रशासन के लिए लाभकारी के बदले हानिकारक अधिक होगा।"
कांग्रेसी इस बात से परेशान हैं कि यह प्रस्ताव पेश किए जाने के पूर्व उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया।
कांग्रेस के एक मंत्री ने शिकायत के लहजे में कहा, "कैबिनेट की बैठक में जब यह प्रस्ताव सामने आया तो हमें आश्चर्य हुआ।"
जब 28 अप्रैल को इस प्रस्ताव को पेश किया गया था तो उस समय इस मुद्दे पर गरमा गरम बहस हुई थी। यहां तक कि श्रीनगर में 12 मई को होने वाली कैबिनेट की अगली बैठक तक इस पर कोई निर्णय स्थगित कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications