मेघालय में एचएनएलसी का शीर्ष उग्रवादी गिरफ्तार
शिलांग, 8 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश से देश की सीमा में घुसे प्रतिबंधित संगठन हेन्यूट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल (एचएनएलसी) के शीर्ष उग्रवादी को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गिरफ्तार कर मेघालय पुलिस को सौंप दिया है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि एचएनएलसी के स्वघोषित सार्जेट मेजर पनिस्टोन पाकीनतेन उर्फ पुडो को 6-7 मई की रात को मेघालय के उमक्रेम इलाके से गिरफ्तार किया गया था।
बीएसएफ के प्रवक्ता रवि गांधी ने आईएएनएस को बताया, "कई मामलों में पाकीनतेन से पूछताछ के लिए मेघालय पुलिस को सौंप दिया गया है।"
गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में कोयला व्यापारी की हत्या में पाकीनतेन मुख्य अभियुक्त था। उस पर जबरन वसूली के कई मामले दर्ज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications