जम्मू एवं कश्मीर में 2 आतंकवादी ढेर
जम्मू, 8 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के रियासी जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।
जम्मू से लगभग 150 किलोमीटर उत्तर में महोरे गांव के घने जंगलों में चार घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में एक सैनिक भी घायल हो गया।
आतंकवादियों के छुपे होने की गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने जंगली क्षेत्र को सील कर दिया। आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहे जाने पर उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
एक पुलिस अधिकरी ने आईएएनएस को बताया, "चार घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया।" पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की पहचान नही हो पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications