रेलगाड़ी में बम की अफवाह फैलाने वाला गिरफ्तार
पुलिस ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने रेलगाड़ी के परिचालन में देरी करने के लिए ऐसा किया क्योंकि वह समय से स्टेशन नहीं पहुंच पाया था।
पुलिस के मुताबिक पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर के पास स्थित संतनगर के निवासी 29 वर्षीय जगदीप को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमें 7.35 मिनट पर सूचना मिली की अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस में बम रखा गया है। रेलगाड़ी को रोकर गहन छानबीन की गई। तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला, जिसके बाद फोन करने वाले को चिन्हित कर पकड़ लिया गया।"
पुलिस ने बताया कि जगदीप ने स्वीकार किया कि वह रेलगाड़ी पकड़ना चाहता था क्योंकि वह पहले ही लेट हो चुका था। उसने इसके लिए बम होने की अफवाह फैलाने का तरीका अपनाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications