उत्तर भारत में बारिश, ओलावृष्टि के आसार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़ और राजस्थान के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान धूल भरी आंधी, ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले दो-तीन दिनों में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और पश्चिमोत्तर भारत प्रभावित होगा।

पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा और मिजोरम में गरज के साथ छिटपुट बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड और उड़ीसा में भी गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

उधर, दक्षिण भारत के तमिलनाडु, कर्नाटक के तटीय भागों, केरल, लक्ष्यद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड और जम्मू एवं कश्मीर में आगामी 24 घंटों में बौछारे पड़ने की संभावना है।

देश के मध्य, पूर्व और उत्तर पश्चिम के मैदानी भागों में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव आने

की उम्मीद नहीं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+