कार से 2 किलोग्राम विस्फोटक बरामद
अमृतसर के पुलिस आयुक्त विरेंद्र कुमार ने बताया, "कार पर दिल्ली का फर्जी नंबर (डीईए 5554) लिखा हुआ था जिसे रेलवे स्टेशन के समीप ही भीड़भाड़ वाली जगह से बरामद किया गया।"
पुलिस ने तत्काल उस इलाके की घेराबंदी कर दी। मौके पर खोजी कुत्तों और बम निरोधक दस्ते को बुलाकर कार की गहन तलाशी ली गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कार से डेटोनेटर, उच्च शक्ति वाले आरडीएक्स, और घरेलू उपयोग में लाया जाना वाला एक सिलेंडर बरामद किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications