नक्सलियों ने बुलेट प्रूफ वाहन उड़ाया, 6 जवान शहीद (लीड-2)
राज्य के पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "नक्सलियों ने कोरेताल के जंगली इलाके में एक बुलेट प्रूफ वाहन को उड़ा दिया। हमले में कम से कम छह जवान मारे गए और कुछ घायल हो गए हैं।"
विश्वरंजन ने कहा कि हमले में मारे गए जवान सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन के थे। बीजापुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगभग 480 किलोमीटर दूर स्थित है।
यह हमला राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में हुआ है। इसी क्षेत्र में छह अप्रैल को नक्सलियों ने सीआरपीएफ के 76 जवानों की हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications