डायन कहे जाने पर महिला ने मामला दर्ज कराया

राजधानी जयपुर से 250 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित धौली गांव की निवासी प्रेम देवी ने आईएएनएस को बताया, "ग्रामीण, वह भी खासतौर से महिलाएं मुझे डायन कहती हैं। वे मेरा अपमान करती हैं, मुझे प्रताड़ित करती हैं और मुझे पीटने की कोशिश करती हैं। ग्रामीण चाहते हैं कि मैं गांव से कहीं और चली जाऊं। आखिर मैं कहां जाऊं? मेरे साथ कोई नहीं है।"

प्रेम देवी ने पहली मई को 13 महिलाओं के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने कहा, "यहां तक कि मैं महानरेगा योजना के तहत भी काम नहीं कर पा रही हूं। जबकि मेरी आजीविका का यही एक मात्र साधन है।"

प्रेम देवी ने कहा, "कुछ दिन पहले जब मैंने काम पर जाने की कोशिश की तो कुछ महिलाओं ने मेरे ऊपर हमला किया। मैं वाकई डरी हुई हूं। जहां लोग मेरे जान के पीछे पड़े हुए हैं, वहां मैं भला कैसे रह सकती हूं?"

प्रेम देवी का कहना है, "प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद की स्थिति यह है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। पुलिस यहां एक बार आई थी। उसने कुछ ग्रामीणों से बातचीत की और फिर गांव से चली गई।"

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। हम शिकायत कर्ता की चिकित्सकीय जांच कराएंगे और उसके बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+