बहन के प्रेमी को मार डाला
पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर के एक कॉलेज से व्यापार प्रबंधन में स्नातक (बीबीए) के अंतिम वर्ष के छात्र अजित सैनी का बच्चन सिंह कालोनी में अपनी मौसी के यहां रहकर पढ़ रही बड़ौत की अंशू तोमर के साथ प्रेम संबंध था। दोनों इसी माह शादी करने वाले थे। पिछले ढाई महीने के दौरान दोनों दो बार घर से भाग चुके थे।
एक सप्ताह पहले अजित पुणे जाने के लिए मुजफ्फरनगर आया हुआ था। जब वह पुणे नहीं पहुंचा तो घरवाले परेशान हो गए। इसी बीच पुलिस ने नई मंडी के शांतिनगर क्षेत्र से नागरिकों की सूचना पर मिट्टी में दबी एक युवक का शव बरामद किया। इस युवक का हाथ-पैर काटकर उसकी हत्या की गई थी और शव को मिट्टी में दबा दिया गया था।
युवक की शिनाख्त अजित के रूप में हुई और उसके परिवारवालों की शिकायत पर लड़की के पिता और भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया। लड़की के भाई ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने सामाजिक सम्मान के लिए अजित को काट-काट कर मार डाला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications