झारखण्ड में भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार (लीड-1)

भाजपा नेता अनंत कुमार ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन और ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के प्रमुख सुदेश महतो के बीच शनिवार सुबह यहां हुई बैठक में इस बात पर सहमति बन गई है।

अनंत कुमार ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि गठबंधन के तीनों साझेदारों ने भाजपा के नेतृत्व में झारखण्ड में नई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के गठन पर आम सहमति जताई है।

मुख्यमंत्री का चयन भाजपा को करना है। पिछले नौ वर्षो के दौरान झारखण्ड में यह आठवीं सरकार होगी।

राज्य में राजनीतिक संकट उस समय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री शिबू सोरेन द्वारा 27 अप्रैल को संसद में भाजपा द्वारा लाए गए कटौती प्रस्ताव के विरोध में मतदान करने पर भाजपा ने समर्थन वापसी की धमकी दे दी थी।

शिबू सोरेन अब संभवत: मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे और एक सांसद के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन ने संवाददाताओं से कहा, "हमारा राज्य पिछले नौ वर्षो से संकट में है। इसलिए हमने नई सरकार के गठन का फैसला किया है और नया मुख्यमंत्री भाजपा द्वारा तय किया जाएगा।"

आजसू प्रमुख महतो ने कहा कि बैठक फलदायी रही है और राजनीतिक संकट समाप्त हो चुका है।

महतो ने कहा, "हमने झारखण्ड में एक टिकाऊ और मजबूत सरकार के लिए भाजपा के नेतृत्व में एक नई सरकार के गठन का निर्णय लिया है।"

महतो ने कहा कि निर्णय इस लिहाज से लिया गया है ताकि गठबंधन सरकार अपना कार्यकाल पूरा करे। "अन्य नियम व शर्तें अभी तय की जानी हैं। हम एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार करेंगे।"

इस तरह भाजपा के नेतृत्व में झारखण्ड में यह तीसरी सरकार होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+