ईरान में 6 को फांसी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार छह दोषियों को राजधानी तेहरान में पश्चिमी कराज शहर की जेल में फांसी दे दी गई। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने सभी को मादक पदार्थों की तस्करी का दोषी पाया था।
गौरतलब है कि ईरान में हत्या, बलात्कार, सशस्त्र डैकती और पांच किलोग्राम से अधिक मात्रा में मादक पदार्थो की तस्करी के मामलों में मौत की सजा दी जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications