अरबियन पर्यटन मेला 2010 समाप्त
समाचार एजेंसी 'डब्ल्यूएएम' के मुताबिक चार दिन तक चले इस पर्यटन मेले में भारी संख्या में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्रतिनिधियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। वर्ष 2009 में 830 की तुलना में इस साल 960 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
मेले के आयोजकों के मुताबिक प्रतिनिधियों की संख्या में वर्ष 2009 की तुलना में तीन फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
प्रदर्शनी के निदेशक मार्क वॉल्श ने कहा, "इस साल रिकार्ड संख्या में करीब 72 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें से 60 से अधिक नए उत्पादों के प्रतिनिधि शामिल थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications