राहुल के दौरे के पूर्व श्रीलंकाइयों से पूछताछ
एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि ये तमिल नागरिक बुधवार से ही यहां एक लॉज में रुके हुए हैं। इन तमिलों को शुक्रवार को उन इलाकों में देखा गया था, जहां मछली पकड़ने वाली नौकाएं खड़ी रहती हैं।
कोल्लम की पुलिस अधीक्षक हर्षिता अटलूरी ने आईएएनएस को बताया कि हिरासत में लिए गए तमिलों के पास से अब तक कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई है।
अटलूरी ने कहा, "हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। लिहाजा उनसे पूछताछ की जा रही है कि आखिर वे यहां कैसे पहुंचे। अभी तक जो कुछ सामने आया है कि उसके अनुसार कुछ भी संदिग्ध नहीं है।"
इन श्रीलंकाइयों में एक ट्रैवल एजेंट, पांच महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं। उनके साथ तमिलनाडु के भी दो तमिल नागरिक हैं।
विस्तृत पूछताछ के बाद पुलिस ने पाया है कि उन्हें छोटी नौकाओं के जरिए अनधिकृत रूप से समुद्र में भेजा जाना था और वहां से उन्हें आस्ट्रेलिया जाने वाली जहाजों में बैठा दिया जाना था।
ट्रैवल एजेंट ने श्रीलंकाइयों से कहा था कि वे विभिन्न मार्गो से तमिलनाडु से कोच्चि पहुंचें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications