अजमेर शरीफ विस्फोट : संदिग्धों को जयपुर लाया गया
एटीएस के अधिकारी शनिवार को चारों से पूछताछ करेंगे। इन सभी को सोमवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। एटीएस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए सभी संदिग्धों पर विस्फोट के लिए सामान उपलब्ध करवाने का आरोप है।
एटीएस फिलहाल इन लोगों के नाम उजागर नहीं कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान एटीएस के अधिकारियों को कई अहम तथ्यों का पता चला है।
गौरतलब है कि 11 अक्टूबर 2007 को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हुए विस्फोट में तीन व्यक्ति मारे गए थे और 30 घायल हो गए थे। दरगाह में जियारत के लिए देश-विदेश से हजारों जायरीन आते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications