अयोध्या में राम मंदिर पर तैयार होगी विहिप की कार्ययोजना
विहिप की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख विनोद बंसल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "विहिप के केंद्रीय पदाधिकारी व राज्यों के प्रमुख चार दिनों तक चलने वाली इस बैठक में राम की जन्मस्थली पर बनने वाले भव्य मंदिर के निर्माण की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेंगे।"
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों हरिद्वार में संपन्न हुए विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में राम मंदिर आंदोलन को फिर से हवा देने की देश भर के साधु संतों में सर्वसम्मति बनी थी। विहिप ने सोमनाथ की तर्ज पर संसद से कानून पारित करवाकर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की मांग की थी।
मंदिर आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए विहिप ने अगस्त महीने में देश भर में हनुमत जागरण आयोजित करने का भी ऐलान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications