राख के गुबार से स्पेन में हवाई यातायात प्रभावित
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार राख का गुबार रातोंरात स्पेन के आकाश पर पहुंच गया और इससे पुर्तगाल के कुछ हिस्से भी प्रभावित हुए हैं।
लंदन के मौसम संस्थान के अनुसार राख का गुबार उत्तरी स्पेन में रविवार तक रह सकता है और इसके भूमध्य सागर और इटली की ओर बढ़ने का अनुमान है।
आइसलैंड के नागरिक सुरक्षा और आपात प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार को कहा कि रिकजाविक से 120 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित ज्वालामुखी से राख का गुबार फिर तेजी से निकलने लगा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications