जयपुर में छात्र ने खुदकुशी की
पुलिस के अनुसार जयपुर के हसनपुरा क्षेत्र में रहने वाले संजय (13 वर्षीय) ने शुक्रवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हाल ही में परीक्षा में असफल होने की वजह से संजय तनाव में था।
पुलिस के अनुसार संजय के पिता राम शर्मा के बाहर होने की वजह से फिलहाल शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया है। शव को सवाई मानसिंह अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications