शीला दीक्षित की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई (लीड-1)
दिल्ली पुलिस ने यह कदम गुरुवार रात 11 बजे आए एक व्यक्ति के फोन के बाद उठाया, जिसमें कहा गया था कि मुख्यमंत्री की जान को अगले 72 घंट तक खतरा है।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस फोन के बाद ऐहतियात के तौर पर मुख्यमंत्री की जेड श्रेणी की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
दिल्ली पुलिस फोन करने वाले शख्स का पता लगा रही है। दीक्षित वर्ष 1998 से मुख्यमंत्री हैं।
दीक्षित ने कहा, "मुझे किसी प्रकार का भय नहीं है। मैं चिंतित नहीं हूं।" सुरक्षा बढ़ाए जाने के बारे में उन्होंने कहा, "दरअसल मैं अपनी सुरक्षा कम करना चाहती हूं।"
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि वह सभी निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications