राजस्थान में सड़क हादसे में 4 मरे, 24 घायल
पुलिस के अनुसार एक जीप के पलटने से यह हादसा हुआ। दुर्घटनास्थल पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया। घायलों को अजीतगढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार घायलों में चार की हालत नाजुक बनी हुई है। चालक का वाहन से नियंत्रण टूट जाने की वजह से यह हादसा हुआ। मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications