उप्र में कछुओं के साथ महिला गिरफ्तार
लखनऊ, 8 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 कछुए बरामद किए हैं।
पुलिस अधिकारी डी. के. शर्मा ने शनिवार को बताया कि 28 वर्षीया सीमा बनर्जी को शुक्रवार शाम मतलूपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। सीमा के पास से मिले दौ थैलों से कछुए बरामद किए गए।
पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि वह कछुओं और जानवरों की खालों की तस्करी करने वाले गिरोह के लिए काम करती है। यह गिरोह सऊदी अरब, बांग्लादेश और नेपाल तथा देश के विभिन्न राज्यों में भी जानवरों की खालों की अवैध तस्करी करता है।
पुलिस ने बताया कि कछुए जीवित हैं और उन्हें वन अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications