अफगानिस्तान में हवाई हमला, 4 आतंकवादी ढेर
कुंदूज, 8 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के उत्तरी कुंदूज प्रांत में शनिवार को सुरक्षाबलों के हवाई हमले में चार आतंकवादी मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांतीय पुलिस प्रमुख अब्दुल रज्जाक याकुबी के हवाले से खबर दी है कि शनिवार को व्यस्त समय के दौरान आतंकवादी चारादार जिले में स्थित अपने गुप्त ठिकाने से विस्फोटकों से लदी कार कुंदूज शहर में ले जाने का प्रयास कर रहे थे। सुरक्षाबलों ने उनको पहचान लिया और कार पर हवाई हमला कर चार आतंकवादियों को मार गिराया।
तालिबानी आतंकवादियों ने इस हमले के बारे में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। उत्तरी अफगानिस्तान में आतंकवादियों का गढ़ माने जाने वाले चारादार जिले से ही तालिबानी आतंकवादी कुंदूज के विभिन्न भागों और पड़ोसी प्रांत बघलान में अपनी कार्रवाई को अंजाम देते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications