महिला ने 2 बच्चों के साथ आत्महत्या की
पुलिस के मुताबिक बिकापुर गांव की निवासी 35 वर्षीय कलावती ने शुक्रवार रात अपने बेटे और बेटी के साथ रेलगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
पुलिस निरीक्षक डी. पी. तिवारी ने इलाहाबाद में बताया, "गरीबी से जूझ रही महिला ने आत्महत्या करने जैसा कदम उठाया।"
पुलिस इस मामले में कलावती के पति अवधेश कुमार से भी पूछताछ करने के बारे में सोच रही है जो काम करने से मना करने पर कथित तौर पर कलावती को पीटा करता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications