सू ची से मुलाकात करेंगे अमेरिकी दूत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कर्ट अपने दो दिवसीय म्यांमार दौरे में सू ची और अन्य विपक्षी नेताओं से मुलाकात करेंगे। उनका दो दिवसीय दौरा नौ मई से आरंभ होगा।
एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि कर्ट विपक्षी नेताओं के अलावा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। उनका रविवार को सू ची से मिलने का कार्यक्रम है।
सू ची अपने ही घर में नजरबंद हैं, जिस वजह से इस वर्ष होने वाले आम चुनाव में वह हिस्सा नहीं ले सकेंगी।
नए निर्वाचन कानून के अनुसार कैद की सजा काट रहे राजनीतिक दलों के सदस्यों को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं मिलेगी। सू ची की पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।
कर्ट म्यांमार के विदेश मंत्री नयान विन, सूचना मंत्री कॉय हसान और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार सैन्य शासक जनरल थान श्वे से उनकी मुलाकात का कार्यक्रम नहीं है।
कर्ट इससे पहले नवंबर 2009 में म्यांमार आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications