इराक में आतंकवादी हमलों में 5 मरे

बगदाद, 8 मई (आईएएनएस)। इराक में आतंकवादियों के हमलों में पांच लोग मारे गए जबकि छह से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक किरकुक शहर में एक सरकारी कार्यालय के समीप हुए बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक किरकुक के दक्षिण में सुलेमन बेक इलाके के निदेशक तलीब-अल-बयाती के आवास के सामने बम रखा गया था।

उधर, किरकुक शहर के दक्षिण में शुक्रवार रात बंदूकधारियों ने सहवा आंदोलन से जुड़े तीन लोगों की हत्या कर दी। इस हमले में चार अन्य घायल हो गए।

सहवा पूर्व सुन्नी विद्रोहियों का गुट है जो अलकायदा से लड़ने में अमेरिकी और इराकी सुरक्षाबलों की मदद कर रहे हैं। आतंकवादियों द्वारा उन्हें बार-बार निशाना बनाया जाता है।

सुरक्षाबलों के मुताबिक शुक्रवार को हथियारबंद लोगों के हमले में घायल हुए एक स्थानीय पत्रकार का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बगदाद से 100 किलोमीटर दूर पश्चिम में स्थित मध्य रमादी में बंदूकधारियों ने खलाद-अल-करघौली और उनके रिश्तेदारों की उनके घर में पिटाई की और वहां से फरार होने से पहले गोलीबारी की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+