सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने पर अरशद को नोटिस

पणजी, 8 मई (आईएएनएस)। 'मुन्नाभाई एम.बी.बी.एस' और 'लगे रहो मुन्नाभाई' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके अभिनेता अरशद वारसी को सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर राष्ट्रीय तंबाकू उन्मूलन संगठन (नोट) की ओर से एक पत्र मिला है।

नोट से शुक्रवार को मिले इस पत्र में वारसी पर दक्षिणी गोवा के एक शैक्षिक संस्थान में उनके सह-अभिनेता तुषार कपूर के साथ एक फिल्म की शूटिंग के दौरान धूम्रपान करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

नोट के महासचिव शेखर सलकार ने अपने पत्र में लिखा है, "आपको एक तस्वीर में सिगरेट पीते हुए ऑटोग्राफ देते देखा गया है, उस समय आप युवतियों से घिरे थे। इस तस्वीर को गोवा में समाचार पत्रों में बड़ा प्रचार मिला है। इससे पता चलता है कि आप जैसी कई फिल्मी हस्तियां सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान को प्रतिबंधित करने वाले कानून का पालन नहीं करतीं।"

इससे पहले नोट प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से धूम्रपान को बढ़ावा देने के मामले में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे अभिनेताओं को अदालत में खींच चुका है। नोट ने वारसी को उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए धूम्रपान छोड़ने की सलाह दी है।

वारसी को संबोधित कर लिखे गए पत्र में कहा गया है, "आपको धूम्रपान न करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और इससे कई लोगों को धूम्रपान की शुरुआत करने से रोकने में मदद मिलेगी।"

पत्र में कहा गया है कि फिल्मी दुनिया के लोगों को धूम्रपान नहीं करना चाहिए क्योंकि आम लोग उनकी नकल करते हैं जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।

वारसी से 'सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003' (सीओपीटीए) का सम्मान करने के लिए कहा गया है।

वारसी के मौजूद न रहने पर यहां से 35 किलोमीटर दूर स्थित मारगाओ के चॉगुली कॉलेज के प्राचार्य को सीओपीटीए का उल्लंघन करते हुए संस्थान परिसर में धूम्रपान की इजाजत देने के लिए जुर्माना भरना पड़ा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+