पटना से अगवा छात्र का अब तक सुराग नहीं
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक पी़ क़े ठाकुर ने शनिवार को बताया कि पुलिस पूरे मामले का अनुसंधान कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस पहले छात्र के सकुशल रिहाई का प्रयास कर रही है। ठाकुर ने दावा किया कि जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पटना के डॉन बॉस्को विद्यालय के छठे वर्ग के छात्र रोशन का स्कूल से हॉस्टल जाते वक्त अपहरण कर लिया गया था। रोशन के पिता उपेन्द्र कुमार ने इस मामले की एक प्राथमिकी दीघा थाने में दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने भभुआ निवासी धर्मेन्द्र सहित तीन लोगों को आरोपी बनाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
