मताधिकार से वंचित ब्रिटिश मतदाता मांग सकते हैं मुआवजा

लंदन, 8 मई (आईएएनएस)। मतदान केंद्रों पर अव्यवस्था के कारण मतदान करने से वंचित रहे ब्रिटिश मतदाता कानूनन 750 पाउंड तक के मुआवजे का दावा कर सकते हैं।

स्थानीय समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' ने एक वकील के हवाले से लिखा है कि लंदन, शेफील्ड, बर्मिघम सहित आठ शहरों की कम से कम 14 सीटों पर मतदान के दौरान अव्यवस्था का महौल दिखाई दिया।

मतदान केंद्रों पर लोग अपनी बारी के इंतजार में लंबी कतारों में खड़े रहे। कई लोग घंटों इतजार के बाद मतदान किए बिना ही वापस लौट गए।

कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए भी मतदान केंद्रों को खुला रखा।

नागरिक अधिकारों के एक प्रचारक ने कहा कि मतदान के दौरान दिखाई देने वाले यह दृश्य हमारे लोकतंत्र के अनुकूल नहीं था। प्रचारक ने लोगों से कानूनी कार्रवाई करने का भी आग्रह किया है।

मानवाधिकार वकील ज्योफ्रे रार्बटसन क्यूसी ने कहा कि मताधिकार से वंचित होने के बाद लोग यूरोपीय कानून के तहत 750 पाउंड मुआवजे का दावा कर सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+