भारत को अब भी बड़ा खतरा मानता है पाकिस्तान

वाशिंगटन, 8 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के एक शीर्ष जनरल के अनुसार पाकिस्तानी तालिबान और उसके सहयोगी संगठनों को खतरा मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई तेज करने के बावजूद पाकिस्तान अभी तक भारत को ही एक सबसे बड़ा खतरा मानता है।

पाकिस्तान के दौरे से हाल ही में लौटे अमेरिका की मध्य कमान के प्रमुख जनरल डेविड एच.पेट्रियस ने वाशिंगटन के एक थिंक टैंक कौंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "भारत अब भी सरकारी तौर पर सबसे बड़े खतरे के रूप में देखा जाता है।"

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपने शत्रुओं के बारे में पाकिस्तानी सेना की सोच में बदलाव देखते हैं, जनरल ने कहा, "वास्तव में हाल ही में उन्होंने एक सैन्य अभ्यास समाप्त किया है। इसमें करीब 50,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने हिस्सा लिया। यह शीतयुद्ध के दिनों में किए जाने वाले नाटो अभ्यासों के समान ही था।"

पेट्रियस ने कहा कि इसलिए उनके दिमाग में भारत द्वारा पेश खतरे की तस्वीर के बारे में कोई सवाल नहीं है जबकि पिछले एक या डेढ़ साल से तालिबान उनके लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरा है।

जनरल के अनुसार पिछले एक वर्ष के दौरान पाकिस्तान की जनता, नेता और बहुसंख्यक मौलवियों ने भी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान द्वारा पेश खतरे को स्वीकार किया है।

जनरल ने कहा कि पाकिस्तान तालिबान द्वारा न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वायर के विफल आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी लेना भी इस प्रकार के संगठनों के खतरे को प्रदर्शित करता है।

वर्ष 2007 में गठित पाकिस्तानी तालिबान पाकिस्तान में विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमले करता था लेकिन न्यूयार्क में किए गए हमले के विफल प्रयास को उसकी बढ़ती महत्वाकांक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+