दिल्ली : डीटीसी बस ने युवक को कुचला
नई दिल्ली। दिल्ली में डीटीसी की बस से कुचल कर एक 23 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। युवक बस की चपेट में उस समय आया जब वह बस में सवार होने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पूर्वी दिल्ली के तुखमीरपुर के रहने वाला विशाल चलती बस में सवार होने की कोशिश कर रहा था लेकिन फिसलने की वजह से वह बस के पहिए के नीचे आ गया। यह हादसा उत्तर पूर्व दिल्ली के खजूरी खास इलाके में हुआ।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "यह दुर्घटना सुबह करीब 9.15 पर हुई। विशाल की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।"।













Click it and Unblock the Notifications