अयोग्य था निरुपमा का पोस्टमार्टम करने वाला डॉक्टर
निरुपमा हत्या कांड से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें
इनमें से डॉक्टर केपी सिंह ने कल बताया कि उनके पास इससे पहले पोस्ट-मार्टम करने का कोई अनुभव नहीं था। सिंह ने यह भी बताया कि उनके पास इस के लिए आवश्यक योग्यता भी नहीं थी। दोनों ही बातों की पुष्टि कोडरमा स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गयी है। सिंह ने कहा कि उन्हे जिला सिविल सर्जन ने शंका जाहिर करने के बाद भी पोस्ट-मार्टम करने के लिए कहा।
सिविल सर्जन ने बताया कि उन्होने मेडिकल बोर्ड में शामिल सभी डॉक्टर्स से पोस्ट-मार्टम में की गयी इस लापरवाही का कारण पूछा है। उन्होने यह भी बताया कि उन्होने बोर्ड को शव का बिसरा सुरक्षित रखने के विशेष आदेश दिये थे। पर सिविल सर्जन ने कहा कि इन सारी लापरवाहियों के बावजूद पोस्ट-मार्टम रिपोर्ट का निष्कर्ष सही है। झारखंड पुलिस का काम अब और ज्यादा मुश्किल हो गया है क्योंकि पोस्ट-मार्टम रिपोर्ट भी संदिग्ध हो गयी है।













Click it and Unblock the Notifications