जाति आधारित जनगणना - मनमोहन से संतुष्ट सांसद
नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने कहा "गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने जनगणना 2011 पर विस्तृत बयान दिया है। मैं सदन के सम्मानित सदस्यों की भावना से अवगत हूं। मैं आश्वस्त करता हूं कि इस बारे में केंद्रीय मंत्रिमंडल जल्द ही फैसला करेगा।" प्रधानमंत्री के बयान के बाद विपक्षी सांसदों ने उनको धन्यवाद दिया।
संप्रग सरकार पर जाति आधारित जनगणना कराने का दबाव है। प्रधानमंत्री का यह बयान इसी संदर्भ में आया है। प्रधानमंत्री के बयान के बाद जाति आधारित जनगणना की मांग कर रहे विपक्षी सदस्य शांत हो गए। चिदंबरम ने अपने बयान में जाति आधारित जनगणना की मांग को खारिज कर दिया। उन्होने जनगणना के मुख्य उद्देश्यों और इसमें जाति को शामिल किए जाने पर आने वाली दिक्कतों की चर्चा की।
प्रमुख विपक्षी दल भाजपा, सपा और राजद जाति आधारित जनगणना की मांग कर रहे हैं। इस बात की पैरवी कर रहे सांसदों का तर्क है कि इससे कल्याणकारी कदम उठाने में सरकार को तार्किक मदद मिलेगी।













Click it and Unblock the Notifications