केंद्रीय विद्यालयों में सांसद कोटा बहाल
सिब्बल ने शुक्रवार को राज्यसभा में बताया कि यह फैसला गुरुवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन की एक बैठक में लिया गया। अब सांसद फिर से दो छात्रों के प्रवेश की अनुशंसा कर सकते हैं।
उन्होंने कहा, "हमने केंद्रीय विद्यालयों में सांसदों के कोटे से दो छात्रों के प्रवेश को बहाल करने का फैसला किया है परंतु यहां मैंने स्वयं का मंत्री व सांसद कोटा दोनों छोड़ दिये हैं।"
उल्लेखनीय है कि शिक्षा के अधिकार के क्रियान्वयन के बाद सरकार ने सांसद कोटे को खत्म करते हुए केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों में 25 फीसदी सीटें गरीब बच्चों के लिए आरक्षित कर दी थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications