दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस में बम की अफवाह
नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। दिल्ली-अमृतसर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में बम की अफवाह के बाद इसे दिल्ली में शुक्रवार को लगभग तीन घंटों तक रोकना पड़ा।
पुलिस के अनुसार यह रेलगाड़ी सुबह 7.40 बजे नई दिल्ली स्टेशन से रवाना हुई थी। इसके कुछ देर बाद ही किसी ने उप स्टेशन निरीक्षक को फोन कर बम होने की खबर दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेलगाड़ी को नरेला स्टेशन पर रोक दिया गया और फिर सभी यात्रियों को उतारा गया। रेलगाड़ी की तीन घंटे तक तलाशी ली गई। इसमें कुछ भी नहीं पाया गया, जिसके बाद इसे फिर से अमृतसर के लिए रवाना कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications