पाटील ने नाइजीरियाई राष्ट्रपति के निधन पर शोक जताया
नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति उमारू यार'अदुआ के निधन पर गुरुवार को शोक व्यक्त किया।
उमारू (58) लंबे समय से बीमार थे। नाइजीरिया की राजधानी अबूजा स्थित राष्ट्रपति महल में उनका निधन हुआ।
पाटील ने अपने संदेश में कहा, "इस दुखद क्षति के लिए मैं हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं आशा व्यक्त करती हूं कि नाइजीरिया के लोग जल्द ही इस क्षति से उबर जाएंगे और सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति की ओर कदम बढ़ाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications