बिहार में 16 मामलों में आरोपी संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवानों ने गुप्त सूचना के मुताबिक चंदन जी उर्फ सुभाष जी को वैशाली जिला से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह भाकपा (माओवादी) का मुजफ्फरपुर-वैशाली क्षेत्र का सब जोनल कमांडर था।
उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 249 डेटोनेटर तथा बड़ी मात्रा में बिजली के तार और नक्सली साहित्य बरामद किए हैं। नीलमणि के मुताबिक गिरफ्तार नक्सली की तलाश पुलिस को 16 मामलों में कई वर्षो से थी। पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications