ब्राउन को चुनौती दे सकते हैं मिलीबैंड : रिपोर्ट
लंदन, 7 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के संसदीय चुनाव में सत्ताधारी लेबर पार्टी के पिछड़ने बाद अब इस तरह की खबरें आई हैं कि पार्टी में प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन की स्थिति को विदेश मंत्री डेविड मिलीबैंड चुनौती दे सकते हैं।
स्थानीय समाचार पत्र 'द सन' के अनुसार चुनाव नतीजों को मिलीबैंड पार्टी के लिए एक 'त्रासदी' के रूप में प्रचारित करने की तैयारी में हैं।
वैसे मिलीबैंड को ही ब्राउन का उत्तराधिकारी माना जाता है। उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और व्यापार मंत्री पीटर मैंडेल्सन का समर्थन भी प्राप्त है।
इस चुनाव में मिलीबैंड ने साऊथ शील्ड्स संसदीय सीट जीत ली है। उन्होंने यहां 52 फीसदी मत हासिल करते हुए कंजरवेटिव उम्मीदवार करेन एलने को पराजित किया।
मिलीबैंड के सहयोगी इस बात के भी इच्छुक हैं कि पार्टी के नेतृत्व में बदलाव के समय सांसद जॉन क्रुड्स को मिलीबैंड का सहायक बनाया जाए। वे इसे 'ड्रीम टिकट' की संज्ञा दे रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications