सुधा पिल्लई योजना आयोग की सदस्य सचिव नियुक्त
पिल्लई का जन्म शिमला में हुआ था और उनकी शिक्षा चंडीगढ में हुई। अपने राज्य कैडर के साथ ही केन्द्र में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। योजना आयोग की सदस्य सचिव नियुक्त होने से पहले वह श्रम और रोजगार सचिव तथा योजना आयोग सचिव थीं।
एमआरटीपी अधिनियम में संशोधन, अनुसूचित क्षेत्र अधिनियम 1996 तक पंचायतों के विस्तार, असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा जैसे विभिन्न सरकारी एजेंडों पर पिल्लई ने उल्लेखनीय काम किया। अप्रैल, 2008 में उन्होंने गरीबी रेखा से नीचे वाले लोगों के लिए आरएसबीवाई नामक एक यूनिक स्मार्ट कार्ड आधारित स्वास्थ्य बीमा योजना तैयार की जिसकी हाल में बजट भाषण में सराहना की गई और महात्मा गांधी नरेगा कामगारों तक उसका विस्तार किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications