ब्रिटिश चुनाव : कंजरवेटिव पार्टी को बढ़त (लीड-2)

लंदन, 7 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के संसदीय चुनाव में अब तक घोषित नतीजों के अनुसार मुख्य विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी बढ़त बनाए हुए है जबकि सत्तारुढ़ लेबर पार्टी को भारी नुकसान होता प्रतीत हो रहा है।

बीबीसी के मुताबिक अब तक कुल 576 सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं जिनमें 276 सीटें कंजरवेटिव के खाते में गई हैं। लेबर पार्टी 225 सीटें जीत चुकी है। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के 48 उम्मीदवार अब तक निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। अन्य के खाते में भी 18 सीटें गई हैं।

इससे पहले सर्वेक्षण में स्पष्ट तौर खंडित जनादेश की बात कही गई थी। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार त्रिशंकु संसद की संभावना के बावजूद प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने सरकार के गठन की संभावना जताई। ब्राउन ने शुक्रवार को कहा, "चुनाव के नतीजों के बारे में अभी कुछ नहीं पता। परंतु ब्रिटेन में एक मजबूत और स्थिर सरकार के गठन में भूमिका निभाना मेरा फर्ज है।"

मतदान खत्म होने के बाद से यहां मतगणना जारी है। माना जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम तक सभी नतीजे सामने आ जाएंगे। प्रधानमंत्री के निवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट के सूत्रों ने बताया कि खंडित जनादेश की स्थिति में ब्राउन गठबंधन सरकार के गठन का प्रयास कर सकते हैं।

उधर, चुनाव सर्वेक्षण के नतीजों से उत्साहित मुख्य विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी के नेता डेविड कैमरन का कहना है कि सत्तारुढ़ लेबर पार्टी अब बहुमत गवां चुकी है। सर्वेक्षण में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि ब्रिटेन में इस बार त्रिशंकु संसद होगी और कंजरवेटिव सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आ सकती है।

स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार कैमरन ने कहा, "अब स्पष्ट हो चुका है कि देश बदलाव चाहता है। यह बदालाव नए नेतृत्व के लिए है। इस नेतृत्व को प्रदान करने के लिए हम सब कुछ करने को तैयार हैं।"

सर्वेक्षण में कहा गया है कि किसी को भी दल को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है। यहां की दोनों प्रमुख पार्टियों लेबर और कंजरवेटिव के बीच ही मुख्य मुकाबला होने के आसार हैं।

इस सर्वेक्षण में कुल 18,000 मतदाताओं से उनकी राय ली गई। इसके बाद यह नतीजा निकाला गया कि प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन की नेतृत्व वाली लेबर पार्टी को महज 255 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। इसका मतलब यह कि उसे 100 सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

दूसरी ओर डेविड कैमरन की अगुवाई वाली मुख्य विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी को 307 सीटें मिलने का अनुमान है। यह जादुई आंकड़े 326 से 19 कम है। लिरबल डेमोक्रेटिक पार्टी को सिर्फ 59 सीटें ही मिलने की संभावना जताई गई है जो उसकी उम्मीदों से बेहद कम है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+