नोएडा में बैंक परिसर में आग
अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि ब्रह्मपुत्रा बाजार में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा में गुरुवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।
अग्निशमन विभाग के प्रमुख अधिकारी ए.बी.पांडे ने बताया,"आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों को लगाया गया। एक घंटे के भीतर आग पर काबू पाया जा सका।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications