ब्रिटिश चुनाव : कीथ वैज निर्वाचित
लंदन, 7 मई (आईएएनएस)। ब्रिटिश चुनाव में भारतीय मूल के सांसद कीथ वैज लीसेस्टर ईस्ट संसदीय सीट से निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
सत्ताधारी लेबर पार्टी के उम्मीदवार वैज ने कंजरवेटिव पार्टी के जेन हान्ट और लिरबल डेमोक्रेटिक पार्टी के अली असगर को पराजित किया। वैज ने कुल 53.8 फीसदी मत हासिल किए। उनके चुनाव प्रचार में अभिनेता संजय दत्त ने हिस्सा लिया था।
वैज गोवा मूल के हैं। उनका पूरा परिवार वर्ष 1965 में यमन से ब्रिटेन आ गया था। वह मौजूदा सीट से वर्ष 1987 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। उन्हें 26 जुलाई, 2007 को गृह मामलों की चयन समिति का प्रमुख चुना गया था। यह समिति काफी प्रभावशाली मानी जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications