'किंगमेकर' की भूमिका निभा सकते हैं क्लेग
चुनाव बाद आए सर्वेक्षण में साफ तौर पर कहा गया है कि किसी भी पार्टी को हाउस कॉमन में स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा हालांकि मुख्य विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी के सबसे बड़े दल के रूप में उभरने की संभावना है।
ऐसे में अगर यह सर्वेक्षण सही साबित होता है तो क्लेग ही इस बात का फैसला करेंगे कि 'नंबर 10 डाउनिंग स्ट्रीट' (प्रधानमंत्री कार्यालय एवं आवास) में कौन पहुंचेगा।
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के अनुसार क्लेग लेबर पार्टी या फिर कंजरवेटिव दोनों के साथ जा सकते हैं। इसके बदले में वह अपने और वरिष्ठ साथियों के लिए मंत्रिमंडल में स्थान ले सकते हैं। उनके पास एक विकल्प सरकार में शामिल न होते हुए भी सबसे बड़ी पार्टी को बाहर से समर्थन करने का है।
सर्वेक्षण के अनुसार प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन की नेतृत्व वाली लेबर पार्टी को महज 255 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। इसका मतलब यह कि उसे 100 सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
दूसरी ओर डेविड कैमरन की अगुवाई वाली मुख्य विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी को 307 सीटें मिलने का अनुमान है। यह जादुई आंकड़े 326 से 19 कम है। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को सिर्फ 59 सीटें ही मिलने की संभावना जताई गई है जो उसकी उम्मीदों से बेहद कम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications