पटना से स्कूली छात्र का अपहरण
पुलिस के अनुसार पटना के डॉन बॉस्को विद्यालय के छठे वर्ग का छात्र रोशन कुमार शुक्रवार को विद्यालय से छुट्टी होने के बाद छात्रावास जाने के लिए विद्यालय के गेट पर खड़ा था कि दो लोगों ने उसे अगवा कर लिया।
गौरतलब है कि रोशन के पिता पटना जिला के पभेड़ी ग्राम पंचायत के मुखिया हैं तथा ईंट का व्यवसाय भी करते हैं।
इधर, कोतवाली क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक बी़ क़े शर्मा ने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी दीघा थाना में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि रोशन के परिजनों से अब तक किसी प्रकार के फिरौती की मांग अपहर्ताओं द्वारा नहीं की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications