मप्र में स्वास्थ्य संचालक फिर निलंबित
प्रदेश सरकार ने गंभीर अनियमितताओं की जांच और आयकर विभाग से मिली रिपोर्ट में आय से अधिक संपत्ति के मामले में फरवरी, 2010 में डॉ.शर्मा को निलंबित किया था। इस निलंबन के खिलाफ डॉ. शर्मा ने मार्च में उच्च न्यायालय से स्थगन हासिल कर लिया था। अब राज्य सरकार ने डॉ. शर्मा को इस आधर पर निलंबित किया है कि उनके खिलाफ अनियमितताओं की जांच चल रही है और आरोप पत्र भी जारी हो चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications