उत्तर प्रदेश में बारिश से मौसम सुहावना
लखनऊ, वाराणसी, रायबरेली, सुल्तानपुर, बहराइच, गोरखपुर, प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह गरज से साथ तेज बारिश हुई।
मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक वाराणसी में सर्वाधिक 48.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद सुल्तानपुर में 31 और गोरखपुर में 10.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
पिछले कुछ दिनों से हो रही हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्से में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है, जबकि बुंदेलखंड में बारिश की संभावना से इंकार किया।
हल्की बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 38.3, कानपुर का 38.6, वाराणसी 39.0 और लखनऊ का 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे गर्म स्थान झांसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications