लेबर-लिबरल डेमोक्रेट गठबंधन के संकेत
मतदान खत्म होने के बाद लेबर पार्टी के चुनाव निदेशक लॉर्ड मैंडेल्सन ने कहा, "त्रिशंकु संसद की स्थिति में सबसे बड़ी पार्टी को नहीं बल्कि सत्तारुढ़ पार्टी को सरकार गठन के लिए आगे जाना चाहिए।"
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के अनुसार लिबरल डेमोक्रेट के साथ गठबंधन से जुड़े सवाल पर मैंडेल्सन ने कहा, "देश में मजबूत एवं स्थिर सरकार के गठन का प्रयास करने में मुझे सैद्धांतिक रूप से कोई समस्या नहीं है।"
सर्वेक्षण में खंडित जनादेश की संभावना पर विदेश मंत्री डेविड मिलीबैंड ने कहा, "जब हाउस ऑफ कॉमन में किसी पार्टी को बहुमत नहीं है तो फिर किसी को भी सत्ता में आने का अधिकार नहीं है। हमें आखिरी नतीजों का इंतजार करना होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications