ग्वाटेमामला में जेल वार्डन की हत्या
समाचार एजेंसी ईएफई ने आंतरिक मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि जूतियापा शहर में अज्ञात हमलावरों ने जेल वार्डन मारियो रेने जूनिगा (29) की उस समय गोली मार कर हत्या की दी जब वह अपने घर पर छुट्टी मना रहा था। जूनिगा को एक साल पहले इस पद पर नियुक्त किया गया था।
जूनिगा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हत्या के कारणों के बारे फिलहाल जानकारी नहीं मिली है। हमलावार एके-47 से लैस थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications