नक्सलियों ने पटरी पर विस्फोट किया
कटिहार राजकीय पुलिस बल (जीआरपी) के पुलिस उपाधीक्षक तारणी प्रसाद यादव ने बताया कि खगड़िया जिले के मानसी रेलवे स्टेशन के समीप जैसे ही एक मालगाड़ी गुजरी, तभी नक्सलियों ने बम विस्फोट कर दिया। उन्होंने कहा कि चालक ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
यादव ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों द्वारा क्षेत्र में दहशत फैलाने के उदेश्य से इस घटना को अंजाम दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications