ब्रिटेन में खंडित जनादेश के आसार (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सर्वेक्षण में लेबर पार्टी के पिछड़ने की संभावना के बावजूद प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने सरकार के गठन की संभावना जताई है। ब्राउन ने शुक्रवार को कहा, "चुनाव के नतीजों के बारे में अभी कुछ नहीं पता। परंतु ब्रिटेन में एक मजबूत और स्थिर सरकार के गठन में अपनी भूमिका निभाना मेरा फर्ज है।"
मतदान खत्म होने के बाद से यहां मतगणना जारी है। माना जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम तक सभी नतीजे सामने आ जाएंगे। प्रधानमंत्री के निवास डाउनिंग स्ट्रीट के सूत्रों ने बताया कि खंडित जनादेश की स्थिति में ब्राउन गठबंधन सरकार के गठन की कवायद कर सकते हैं।
उधर, चुनाव सर्वेक्षण के नतीजों से उत्साहित मुख्य विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी के नेता डेविड कैमरन का कहना है कि सत्तारुढ़ लेबर पार्टी अब बहुमत गवां चुकी है। सर्वेक्षण में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि ब्रिटेन में इस बार त्रिशंकु संसद होगी और कंजरवेटिव सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आ सकती है।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार कैमरन ने कहा, "अब स्पष्ट हो चुका है कि देश बदलाव चाहता है। यह बदालाव नए नेतृत्व के लिए है। इस नेतृत्व को प्रदान करने के लिए हम सब कुछ करने को तैयार हैं।"
सर्वेक्षण में कहा गया है कि किसी को भी दल को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है। यहां की दोनों प्रमुख पार्टियों लेबर और कंजरवेटिव के बीच ही मुख्य मुकाबला होने के आसार हैं।
इस सर्वेक्षण में कुल 18,000 मतदाताओं से उनकी राय ली गई। इसके बाद यह नतीजा निकाला गया कि प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन की नेतृत्व वाली लेबर पार्टी को महज 255 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। इसका मतलब यह कि उसे 100 सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
दूसरी ओर डेविड कैमरन की अगुवाई वाली मुख्य विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी को 307 सीटें मिलने का अनुमान है। यह जादुई आंकड़े 326 से 19 कम है। लिरबल डेमोक्रेटिक पार्टी को सिर्फ 59 सीटें ही मिलने की संभावना जताई गई है जो उसकी उम्मीदों से बेहद कम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications